Hind Mirror

Tiger: माधव नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण हेतु कार्य शुरू

Tiger: माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च को छोड़े जाएंगे बाघ

 

Tiger: अब माधव नेशनल पार्क प्रदेश का 9वां बाघ संरक्षित क्षेत्र होगा। वन्य जीव प्रेमियों के लिए यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों का जोड़ा छोड़ेंगे।

Report by Radha Tiwari.

भोपाल : हमारे भारत देश में टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर चुके 8 टाइगर रिजर्व में अब एक और टाइगर रिजर्व शामिल होने जा रहा है।

Churhat: तेज आवाज में फिर बजने लगे धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर

Tiger: शिवपुरी जिले का माधव नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का 9वां बाघ संरक्षित क्षेत्र होगा, जो चंबल के क्षेत्र में वन्य जीव प्रेमियों के लिए पैटर्न का मुख्य केंद्र बनकर उभरने वाला है।

Sidhi: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट के पीछे फेंके गए हैं वेस्टेड मेडिसिन 

Tiger: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वह खुद ही बाघों का एक जोड़ा 10 मार्च 2025 को माधव नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। चंबल में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से यहां रह रहे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

साभार गूगल

Tiger: एशिया में पहली बार चीते भी चंबल के कोनो नेशनल पार्क में दिखाई दे रहे हैं। चंबल नदी के क्षेत्र में घड़ियाल एवं डॉल्फिन प्रोजेक्ट पर भी काम जोरों से चल रहा है।

Churhat: चुरहट बाजार का नाला संक्रामक बीमारियों को दे रहा आमंत्रण 

Tiger: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मीडिया के माध्यम से बताया है कि देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में है, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश आते हैं। बाघ संरक्षित क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए सभी नेशनल पार्क में सीजन पर पर्यटकों का आवागमन रहता है।

साभार गूगल

Tiger: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बाघों की संख्या और उनके संरक्षण से प्राप्त उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

Exit mobile version