सीधी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन हुआ आयोजित

स्वयंसेवकों ने किया शक्ति एवं शौर्य का प्रदर्शन

सुलेखा तिवारी

सीधी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसकी स्थापना डॉक्टर केशव बलिराव पंत हेडगेवार के द्वारा 27 सितंबर सन 1925 को विजयादशमी महापर्व के दिन की गई थी। यह संगठन कई चुनौतियों को एवं बाधाओं को पार करते हुए 99 वर्ष पूर्ण कर चुका है।

ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर वर्ष विजयदशमी उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसे संक्षेप में सभी आर एस एस के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा संगठन है जहां पर स्वयं की प्रेरणा से राष्ट्र का कार्य करने हेतु लोग समर्पित भाव से जुड़ते हैं और राष्ट्र कार्य करते हैं।

पथ संचलन (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीधी)

 

विजयादशमी महापर्व को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा दिन गुरुवार, दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को शाम 04:00 बजे मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित पूजा पार्क सीधी में सीधी नगर के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इसके उपरांत वरिष्ठ दायित्ववान स्वयंसेवकों का उद्बोधन किया गया।

वरिष्ठ दायित्ववान स्वयंसेवकों के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होने के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने सीधी नगर में पथ संचलन करते हुए संपूर्ण सीधी नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह पर जनमानस द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। संघ के घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए शस्त्र से सुसज्जित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हाथ में गुरु रूपी भगवा ध्वजा थामे आगे बढ़ते नजर आए। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां सीधी नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *