BJP: सीधी जिले में जल्द ही बनेगा भाजपा कार्यालय 

BJP

BJP: सीए अखिलेश जैन की उपस्थिति में भूमि रजिस्ट्री संपन्न

 

BJP: सीधी। भारतीय जनता पार्टी के सीधी जिले में कार्यालय निर्माण हेतु दिन सोमवार, दिनांक 26 मई 2025 को भूमि की रजिस्ट्री विधिवत रूप से संपन्न हुई।

 

Report by Radha Tiwari ‘Sidhi’.

BJP: इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सीधी जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बघेली लोक साहित्य पर शोध के लिए आरती को मिली phd की उपाधि 

BJP: इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान तीन ‘का’ से है – कार्यक्रम, कार्यकर्ता और कार्यालय।

अधिकांश मोबाइल टावर की एविएशन लाइट खराब, जिम्मेदार मौन 

 इनमें से कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी व उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि 21 से 31 मई तक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जगह जगह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

BJP
सी ए अखिलेश की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय हेतु भूमि रजिस्ट्री संपन्न

BJP: भाजपा के सीधी जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी जिले में भारतीय जनता पार्टी का अपना एक स्थायी कार्यालय का निर्माण संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

यह कार्यालय रूपी केंद्र भारतीय जनता पार्टी को जन-जन से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में प्रमुख सहायक सिद्ध होगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट के पीछे फेंके गए वेस्टेड मेडिसिन, संक्रमण का खतरा बढ़ा 

 वहीं सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि वर्षों से लंबित सीधी जिले के भाजपा जिला कार्यालय की भूमि का कार्य अब पूर्ण हुआ है।

आज दिनांक 26 मई 2025 की रजिस्ट्री भाजपा (BJP) के लिए एक अद्भुत और ऐतिहासिक क्षण है। इस पावन भूमि पर शीघ्र ही नवीन जिला कार्यालय का निर्माण कार्य चालू किया जाएगा।

नायब तहसीलदार के आवास परिसर से चोरी हुई कार 

BJP: इस दौरान भूमि रजिस्ट्री कार्यक्रम में देवेंद्र त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, संदीप द्विवेदी, विनोद साकेत, अशोक पटेल, अमित प्रधान, पंकज पांडेय, सूबेदास यादव, बाबूलाल मुनिराज, मुनिराज विश्वकर्मा, राकेश मौर्या, प्रदीप सिंह, डॉ. मनोज सिंह परिहार एवं तुषार धर द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About The Author

3 thoughts on “BJP: सीधी जिले में जल्द ही बनेगा भाजपा कार्यालय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *