Accident: सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए बाहर
Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों लगातार हादसों का दौर जारी है।

Accident: ऐसे में दिन शनिवार, दिनांक 28 दिसंबर 2024 को दोपहर लगभग 02:30 बजे रेही नदी के पुल पर जैसे ही महालक्ष्मी बस पहुंची सामने से आ रहे बोलेरो वाहन को बचाते समय पुल के नीचे जा गिरी। बस का वाहन क्रमांक mp 17 p 1395 है।
Accident: नहर में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत
Accident: बस के परिचालक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लगभग 25 यात्री सवार थे जिनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री सकुशल है; जिन्हें भी चोट आई है वह मामूली रूप से है, सभी शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।
Hospital: तड़पता रहा मासूम, लेकिन! समय से नहीं हुआ उपचार

Accident: ज्ञात हो कि महालक्ष्मी बस बघोर से रीवा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस रेही नदी के पुल पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन वहां से गुजरी, जिसे बचाने के लिए बस चालक के द्वारा बस को किनारे किया गया वैसे ही बस अनियंत्रित होकर खाई में जा कर गिर गई।
Telecom: सीधी जिले के अधिकांश मोबाइल टावर की एविएशन लाइट खराब
Accident: गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी यात्री को गंभीर रूप से चोट नहीं लगी, फिलहाल सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Accident: जैसे ही घटना की सूचना कमर्जी थाना पुलिस को मिली तो तुरंत ही कमर्जी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की एवं मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है, यात्री एवं यात्रियों के परिजन डरे सहमे हुए हैं।
Избери дамски комплект според темперамента и ежедневния си ритъм
дамски комплекти с намаление дамски комплекти с намаление .
Лекота и комфорт с новата колекция дамски блузи от естествени материи
стилни дамски блузи http://bluzi-damski.com/ .
Ежедневный клининг офисов и торговых помещений с гарантией
клининг мск http://www.kliningovaya-kompaniya0.ru .