Supriya Suraj Gupta, Jabalpur.
Cricket: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज नाम हैं, जो न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने करियर में असाधारण सफलता प्राप्त की है, और उनकी कमाई भी इसके प्रमाण हैं। क्रिकेट के अलावा वे ब्रांड एंबेसडर, बिजनेस निवेश और अन्य गतिविधियों के जरिए भी भारी मात्रा में धन अर्जित कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वर्ष भर में ये दोनों खिलाड़ी कितना कमा लेते हैं? और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी एवं विराट कोहली की धन संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ोत्तरी उन्होंने क्रिकेट के साथ ही बिजनेस के माध्यम से की है। तो आइए जानें एबीपी न्यूज की न्यूज वेबसाइट द्वारा क्या कुछ बताया गया है।
Breaking: रामगढ़ की रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
महेंद्र सिंह धोनी की आय एवं संपत्ति
Cricket: ‘महेंद्र सिंह धोनी’ जिन्हें ‘कैप्टन कूल’ के नाम से भी जाना जाता है; भारतीय क्रिकेट में अपने शांत नेतृत्व और अद्वितीय रणनीतिक क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं। धोनी ने न केवल भारत को तीन ICC टूर्नामेंट जिताए, अपितु स्वयं को एक अद्वितीय ब्रांड के रूप में भी स्थापित किया। महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1040 करोड़ रुपये आंकी गई है। जो उन्हें भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक बनाता है।
क्रिकेट से होने वाली आय
Cricket: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और आईपीएल में उनकी सैलरी करीब 12 करोड़ रुपये सालाना है। इसके अलावा, धोनी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान भारी वेतन और मैच फीस लेते थे, हालांकि अब वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

विज्ञापन एवं ब्रांड एंबेसडर
Cricket: महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं; जिनमें रीबॉक, अमरन मास्टरकार्ड, इंडिगो नेशन, ड्रीम 11 एवं गोडैडी भी शामिल हैं। वह एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए लगभग 3.5 से 6 करोड़ रुपये की राशि लिया करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह विज्ञापन करियर उनकी कुल आय का एक बड़ा हिस्सा बना हुआ है।
Breaking: आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लगाए लव जिहाद के आरोप
बिजनेस में निवेश
Cricket: महेंद्र सिंह धोनी ने व्यवसाय की दुनिया में भी कई निवेश किए हैं। वह स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी ‘SportsFit’ के मालिक हैं और ‘सेवन’ नामक स्पोर्ट्सवियर ब्रांड के भी हिस्सेदार हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयन एफसी में भी निवेश किया हुआ है।
Aadhar Card: अपना खोया हुआ आधार कार्ड पुनः ऐसे करें प्राप्त
विराट कोहली की आय एवं संपत्ति
Cricket: विराट कोहली, जिन्हें आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है; वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और फिटनेस के लिए प्रसिद्ध हैं। विराट कोहली की कुल संपत्ति 130 मिलियन डॉलर अर्थात् लगभग 1090 करोड़ रुपये है, जो उन्हें दुनिया का तीसरा सबसे अमीर क्रिकेटर बनाती है।
क्रिकेट से होने वाली कमाई
Cricket: विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल से सालाना लगभग 15 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। इसके अलावा बीसीसीआई के अनुबंध के तहत विराट कोहली A+ ग्रेड के खिलाड़ी थे; जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये वेतन मिलता है। इसके अलावा मैच फीस एवं अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट से भी उनकी अत्यधिक कमाई होती है।
विज्ञापन व ब्रांड एंबेसडर
Cricket: विराट कोहली वर्तमान में भारत के सबसे महंगे ब्रांड एंबेसडर हैं। वह ऑडी इंडिया, पेप्सी, मिंत्रा, टू यूम एवं गूगल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली प्रति विज्ञापन लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं; जो उन्हें भारत के सबसे महंगे सेलेब्रिटीज में से एक बनाता है। उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे कि यह उन्हें एक ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकन के रूप में भी स्थापित करती है।
बिजनेस में निवेश
Cricket: विराट कोहली भी व्यवसाय के क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने फिटनेस ब्रांड ‘Chisel’ में निवेश किया है एवं इसके अलावा विराट कोहली ‘One8’ नामक स्पोर्ट्सवियर ब्रांड के भी मालिक हैं। इसके साथ ही विराट कोहली ने कई स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जिनमें से ‘Wrogn’ फैशन ब्रांड खास है।
Education: जल संबंधी समस्या से जूझ रहा शासकीय महाविद्यालय चुरहट
दोनों क्रिकेटर में लगभग समानता
Cricket: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में दोनों ही न केवल क्रिकेट में बल्कि बिजनेस और ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी बहुत सफल रहे हैं। धोनी की कुल संपत्ति 127 मिलियन डॉलर (1040 करोड़ रुपये) है, जबकि कोहली की कुल संपत्ति 130 मिलियन डॉलर (1090 करोड़ रुपये) है। धोनी आईपीएल से सालाना 12 करोड़ रुपये और ब्रांड एंबेसडर के रूप में 3.5 से 6 करोड़ रुपये की राशि चार्ज करते हैं। वहीं कोहली आईपीएल से 15 करोड़ रुपये सालाना कमाते हैं; इसके साथ ही एक विज्ञापन के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
Cricket: दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के साथ-साथ अपने बिजनेस और ब्रांड के माध्यम से अपनी संपत्ति को कई गुना अधिक बढ़ाया है। हालांकि कोहली की संपत्ति धोनी से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन! दोनों ही अपने-अपने तरीके से सफलता के शिखर पर हैं और भारतीय क्रिकेट के महानायक बने हुए हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो लगभग दोनों में ही समानता देखने को मिलती है। दोनों ही देश के हीरो हैं और भारतीय क्रिकेट में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
Всем привет! Мне посоветовали посмотреть на один интересный сайт. Там очень много дельной информации.
Ищете общие, но важные советы по уходовым процедурам? посмотрите здесь общие рекомендации. Кратко и по существу.
Кому интересно, вот ссылка:
https://raregreen.ru/category/poliv-i-vlazhnost/
Надеюсь, будет полезно!